गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
07-Dec-2023 12:39 PM
By First Bihar
DESK : राजस्थान से निकलकर सामने आ रही है जहां महंत बालक नाथ ने सांसद पद इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने से पहले बालकनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने भी मुलकात की है। विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी की ओर से मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरे सांसदों ने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सभी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपा है।
दरअसल, राजस्थान के सीएम पद की दावेदारी में बाबा बालक नाथ का नाम रस में सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही राजस्थान में भी बीजेपी उनकी तरह हीं इस फायरब्रांड नेता को मैदान में उतार सकती है, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब बाबा बालकनाथ की और से सांसदी से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि, अब बालकनाथ को सीएम या कैबिनेट में मंत्री बनना तय है।
मालूम हो कि, इससे पहले बुधवार को संसद भवन बीजेपी की ओर से मैदान में उतरे तीनों राज्य (मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान) के आधा दर्जन से ज्यादा सांसदों ने इस्तीफा दिया है। इनमें राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और दिया कुमारी को नाम शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब सांसदी छोड़ने वाले इन नेताओ के बीच मंत्री पद को लेकर रेस तेज हो सकती है।
आपको बताते चलें कि, बाबा बालकनाथ का संसद सदस्यता से इस्तीफा इन खबरों को और हवा दे रहा है कि अब को सीएम के प्रबल दाबेदार है। राजनीतिक जानकार का कहना है कि,अब बाबा बालकनाथ मुख्यमंत्री के रूप में नजर आएंगे। हालांकि अभी भी अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर निर्भर करता है। दूसरी बात यह भी देखने को मिलता है कि जिनके नाम की चर्चा भाजपा में सबसे अधिक होती है भाजपा के तरफ से उन्हें कोई बड़ा पद देने से परहेज किया जाता है।