25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jul-2024 01:32 PM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार के रोहतास में कुदरती कहर बरपा है। यहां वज्रपात की वजह से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में बुधवार को एक परिवार पर कुदरती कहर टूट पड़ा। यहां बारिश का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के लोगों पर आसमान से ठनका गिर गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। यह घटना करगहर प्रखंड के खैव देव की है। वज्रपात से घायल हुए पांचों लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि, रोहतास समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट बदली है। ऐसे में इस गर्मी से परेशान एक परिवार के लोग बारिश की वजह से घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी तभी अचानक वज्रपात हुआ और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में मृतकों की पहचान शंकर राम और उसके भतीजे गोलू राम के रूप में हुई है। वहीं, गुड़िया देवी 32 वर्ष पति धनजी राम , रानी देवी 25 वर्ष पति ऋषि कपूर राम , सिंधु देवी 22 वर्ष पति श्री कृष्णा राम , दुर्गा कुमारी 16 वर्ष पिता शंकर राम , दिव्यांशु कुमारी 12 वर्ष पिता धनजी राम गंभीर रूप से झुलस गए। इनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, सीतामढ़ी, मुजप्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, नालंदा, नवादा, बक्सर और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी कर ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।