जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
11-May-2022 02:50 PM
SIWAN: सीवान में 3 फीट के वार्ड सदस्य अनिल कुमार पासी उर्फ बौना का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जहां बार डांसरो को बुलाया गया था। अश्लील गानों पर ठुमके लगाते बौना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
बिहार के सीवान के तीन फीट के वार्ड सदस्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वार्ड सदस्य आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहा है। बौना मैरवा प्रखंड के इंग्लिश पंचायत स्थित वार्ड 12 से निर्वाचित वार्ड सदस्य है। चार दिन पहले वह एक शादी समारोह में शामिल हुआ था।
शादी वार्ड सदस्य के दोस्त की बहन का था। शादी में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। स्टेज पर बार बालाओं को अश्लील गानों पर डांस करता देख बौना अपने दोस्तों के कहने पर स्टेज पर चढ़ गया और जमकर ठुमके लगाने लगा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान किसी ने बौना के डांस करने का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि अनिल कुमार पासी उर्फ बौना इंग्लिश पंचायत के वार्ड संख्या 12 से वार्ड सदस्य का चुनाव जीतकर सुर्खियों में आए थे। जीतने के बाद वह हाथी पर सवार होकर जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए थे। चुनाव जीतने के बाद अनिल उर्फ बौना शराब के धंधे में जेल भी गया था। दो महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था।