ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / बाल-बाल बचे पावर स्टार पवन सिंह, स्टेज शो के दौरान पत्थर से हुआ...

बाल-बाल बचे पावर स्टार पवन सिंह, स्टेज शो के दौरान पत्थर से हुआ हमला

07-Mar-2023 10:34 AM

By First Bihar

DESK: खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आ रही है, जहां भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के ऊपर पत्थर से हमला हुआ है। पवन सिंह स्टेश शो कर रहे थे इसी दौरैन भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने उनपर पत्थर फेंक दिया। इस घटना के बाद पवन सिंह गुस्से से लाल हो गए और स्टेज से नीचे उतर गए। बाद में काफी मान-मनौव्वल के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।


दरअसल, सोमवार की रात बलिया जिला के निकासी गांव में भोजपुरी गायक सह अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह एक रिसेप्शन पार्टी में स्टेज शो करने पहुंचे थे। रणधीर सिंह के बेटे रणविजय सिंह की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें पवन सिंह को स्टेज शो के लिए बुलाया गया था। पवन सिंह के साथ साथ अभिनेत्री अंजना सिंह और डिंपल सिंह भी पहुंची थी। 


कार्यक्रम अपने पूरे शबाब पर था इसी दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने रात बारह बजे के करीब पवन सिंह पर पत्थर से हमला कर दिया, जो सीधे पवन सिंह के सिर पर जा लगा। जिसके बाद पवन सिंह आगबबूला हो गए। काफी समय तक कार्यक्रम बंद रहा उसके साथ कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम को शुरू किया गया। गनीमत रही कि पवन सिंह को गंभीर चोट नहीं लगी। हमले के बाद पवन सिंह ने कहा कि हिमत है तो सामने से हमला करो, पीठ पीछे वार करने वाले कायर होते है।


news image


news image