ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

उफनती नदी के बीच गूंजी किलकारी,लोगों ने NDRF की जमकर की तारीफ

27-Jul-2020 03:41 PM

EAST CHAMPARAN :  बिहार में आई बाढ़ के बीच राहत व बचाव कार्य के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया से एक मानवीय संवेदना को झकझोरने वाला मामला सामने आया है.उफनती नदी के बीच प्रसव वेदना से छटपटा रही एक गर्भवती महिला का प्रसव  NDRF की टीम ने अपनी बोट पर कराया. उफनती नदी में बोट पर बच्‍ची के जन्‍म के साथ जब किलकारी गूंजी तो सबों ने राहत की सांस ली. इसके बाद NDRF की टीम ने जच्‍चा-बच्‍चा को सुरक्षित अस्‍पताल पहुंचाया. 

खबर के मुताबिक पूर्वी चम्पारण में बाढ़ राहत व बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन को बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ प्रभावित बंजरिया प्रखंड के गोबरी गांव में प्रसव पीड़ा से छटपटाती एक गर्भवती महिला के फंसे होने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम वहां रेस्क्यू बोट लेकर पहुंच गई और NDRF की टीम प्रसव पीड़ित महिला के परिजन औरआशा कार्यकर्ता के साथ नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकल गई. 

बूढ़ी गंडक नदी में बोट पहुंचने तक महिला की स्थिति खराब होने लगी, जिसके बाद NDRF की टीम ने उफनती नदी में बेाट पर ही प्रसव काराने का फैसला लिया.  आशा कार्यकर्ता व परिवार की महिलाओं के सहयोग से बोट पर ही महिला ने एख बच्‍ची को जन्म दिया. जिसके बाद  इमहिला और उसकी बच्‍ची को तुरंत बंजरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया, जहां दोनों स्वस्थ्य हैं.