Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
29-Jun-2022 03:43 PM
MUNGER: अचानक मौसम खराब होने की वजह से बिहार के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मुंगेर जिले में अचानक बिजली गुल हो गयी। बिजली नहीं रहने के कारण मुंगेर के डीजे कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बीए पार्ट वन के इतिहास विषय की परीक्षा के दौरान अचानक बिजली गुल होने से परीक्षा हॉल में अंधेरा छा गया। जिसके बाद परीक्षार्थियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में परीक्षा दी। छात्र संगठन इसे कदाचार मामले से जोड़कर देख रहा है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से सवाल जवाब किया गया है।
परीक्षा के दौरान मोबाइल पूरी तरह बैन है। मोबाइल को परीक्षा भवन में नहीं ले जाया जा सकता है। लेकिन मुंगेर में मोबाइल के टॉर्च को ऑन कर परीक्षार्थी बीए की परीक्षा देते देखे गये। इस पर अब छात्र संगठन भी सवाल उठा रहा है। इसे कदाचार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि पांच महीने पहले बिहार के मोतिहारी जिले में भी ऐसा ही वाक्या देखने को मिला था। जहां इंटर परीक्षा के दौरान अचानक अंधेरा छाने के बाद पुलिस वैन की हेडलाइट में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जब गाड़ी की लाइट कम पड़ी तो मोबाइल का टार्च भी जलाया गया।
मामला मोतिहारी के महाराजा हरेंद्र किशोर इंटर कॉलेज का था जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस दौरान लापरवाही का आलम यह रहा कि इस केंद्र पर दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे के बजाय शाम चार बजे शुरू हुई। परीक्षा में देरी होते देख परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
जब अंधेरा घिरने लगा तब प्रशासन को होश आया कि यहां लाइट की व्यवस्था करनी है। आनन-फानन में एक जेनरेटर की व्यवस्था की गयी लेकिन 900 छात्राओं के लिए इसकी लाइट भी कम पड़ गई। तब जाकर जिला प्रशासन की गाड़ी की लाइट से बरामदे में रोशनी की गई। इससे भी रोशनी कम पड़ गयी तब छात्रों ने अपने मोबाइल टॉर्च को ऑन किया और इंटर की परीक्षा दी।