Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
05-Aug-2020 08:32 AM
PATNA :पटना में अवैध संबंध में एक महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगा है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला की धमकी से तंग आकर प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ट्रंक में छिपा दिया. पुलिस ने महिला के शव को से शेखपुरा बगीचा स्थित एक कमरे से बरामद किया है.
8 घंटे की छानबीन, टेक्निकल सेल की मदद और एफएसएल की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पूछताछ के दौरान आरोपी अभय ने बताया कि वह पटना में रहकर ट्यूशन पढ़ाता है. मृतका भी अपने पति और दो बच्चों के साथ राजीव नगर में रहती थी. अभय मृतिका के बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाता था इसी दौरान महिला और अभय के बीच प्रेम हो गया. महिला अभय पर शादी करने का दबाव बनाने लगी नहीं तो रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी. जिससे अभय डर गया और महिला से पीछा छुड़ाने के लिए मर्डर का प्लान बनाने लगा. अभय का एक दोस्त अभिषेक शेखपुरा बगीचा में एक कमरा लेकर रहता था और वहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था .8 जुलाई को अभिषेक अपने घर चला गया था. अभय को इस बात की जानकारी थी कि अभिषेक घर पर नहीं है और उसके कमरे की चाबी गेट के बाहर रहती है. अभय ने महिला को वहां मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर शव को ट्रक में छिपा दिया और खुद ताला लगाकर फरार हो गया. अभिषेक के कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने अभिषेक को इस बात की जानकारी दी. मंगलवार को जब वह आकर अपने कमरे का दरवाजा खोला तो ट्रंक से सड़ा-गला महिला का शव बरामद हुआ.