ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Giriraj Singh Attack: ‘अभी भी बचे हैं औरंगजेब की औलाद, भारत को गजवा-ए-हिन्द..’, गिरिराज सिंह ने अब किस पर बोला हमला?

26-Dec-2024 11:59 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) ने एक बार फिर से विरोधियों को अपने निशाने पर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अब भी औरंगजेब (Aurangzeb) की कुछ औलादें बची हुई हैं, जो भारत को गजवा-ए-हिन्द(Ghazwa-e-Hind) बनाना चाहते हैं लेकिन उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बीजेपी 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मना रही है। आज का दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को समर्पित है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस मौके पर गुरुद्वारा पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश के दुश्मनों को आड़े हाथों लिया और जोरदार हमला बोला।


गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के तमाम लोगों से कहूंगा कि गुरु गोविंद सिंह के दोनों लड़के का बलिदान बेकार न जाए क्योंकि आज भी औरंगजेब की औलाद कुछ बच गए हैं, जो भारत को गजवा ए हिंद करना चाहते हैं। इसलिए जोरावर सिंह फतेह सिंह से प्रेरणा लेकर के हम राष्ट्र की रक्षा और धर्म की रक्षा करेंगे।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अभी भी भारत में औरंगजेब के कुछ ऐसी औलाद बचे हुए हैं जो सनातन एवं सनातनियों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पर अंकुश लगाने के लिए वीर बहादुर सिंह एवं फतेह बहादुर सिंह की तरह समर्पित होना पड़ेगा। गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना तन-मन न्योछावर कर दिया था।