बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
16-Sep-2023 09:54 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में डेंगू का कहर अब भी जारी है। अब डेंगू से लोगों की मौतें हो रही है। डेंगू से पहली मौत औरंगाबाद में हुई है जबकि दूसरी घटना बेगूसराय की है। बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में डेंगू से एक महिला की मौत हो गयी है।
मृतका की पहचान समस्तीपुर के विद्यापति नगर निवासी चन्दन चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रुप में हुई है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक पर 8 वर्षो से किराए के मकान में महिला रह रही थी। महिला कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।
बिहार में डेंगू से पहली मौत औरंगाबाद में हुई। बेगूसराय से पहले औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड की देवकली गांव निवासी जदयू नेता अशोक पांडेय की 65 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की मौत डेंगू से हो गयी थी। वाराणसी में इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सरस्वती देवी को कई दिनों से बुखार था। इलाज के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा था। जिसके बाद अशोक पांडेय उन्हें लेकर वाराणसी के बीएचयू पहुंचे जहां इलाज शुरु किया गया। डॉक्टर ने डेंगू होने की बात कही। प्लेटलेट्स की काफी कमी हो गई थी, जिसके कारण सरस्वती देवी की मौत हो गयी।