ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

अतिपिछड़ों की ताकत हैं CM नीतीश, ललन सिंह ने बताया वजह

01-Aug-2022 07:29 AM

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धि गिनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। प्रदेश कार्यालय में जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक में ललन सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश की उपलब्धि को लेकर बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समुदाय को चिह्नित कर उनके लिए जो कार्य किया है, वह ऐतिहासिक है।


ललन सिंह ने कहा है कि देश के राजनैतिक और सामाजिक विमर्श में अतिपिछड़ा के नाम पर सिर्फ राजनीति ही की जाती है, लेकिन सीएम ने अतिपिछड़ा समुदाय के लिए काफी काम किया है। उन्होंने न केवल पंचायती राज में आरक्षण देने का काम किया है, बल्कि उस वर्ग के स्टूडेंट्स के शैक्षणिक उन्नयन और अलग-अलग योजनाओं के ज़रिये उनके सामाजिक स्तर को बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने इतना तक कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश का काम देखकर दूसरी पार्टियों को प्रेरणा लेना चाहिए। 


सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश के उस दौर को याद कराया, जब वे एक सांसद थे। ललन सिंह ने कहा कि उस दौरान सीएम ने कहा था कि पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने की अगर साजिश हुई तो हम सड़क पर उतर आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद अतिपिछड़ा वर्ग को एक सूत्र में पीरोकर पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण दिया।