अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-May-2022 07:55 AM
By Alok
BETTIAH: खबर बेतिया अनुमंडल क्षेत्र के चनपटिया नगर की है, जहां अतिक्रमण की परेशानी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। सिकरहना पुल के पास मेला ग्राउंड में सरकारी जमीन से रविवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कई दुकानों और घरों को ध्वस्त कर दिया। नपं की टीम और पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे से देर शाम तक दर्जनों स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाया।
वहीं, नपं ने कुछ अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया है। आपको बता दें कि नपं की तरफ से सुबह ही पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली गई थी। नपं कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि अतिक्रमित भूमि पर अतिक्रमण वाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया है। नगर में अन्य सरकारी भूमि को भी चिन्हित कर आगे अतिक्रमण हटवाने की कारवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि ढाढ़ चौक के रहने वाले दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर साल 2016 में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अतिक्रमण वाद दायर किया था। दायर वाद में बताया था कि सिकरहना पुल के समीप सड़क के दोनों बगल सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर घर और दुकान बना लिया गया है, जिस पर नगर पंचायत ने 69 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी निर्गत किया था। नोटिस देने के बावजूद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। अंत में नगर पंचायत में पुलिस टीम की मदद से अवैध सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटवाने की कवायद शुरू की। मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल बल के साथ मुस्तैद रहे।