ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, सीओ समेत कई पदाधिकारी-कर्मचारी घायल, पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

08-Jan-2024 10:33 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी के ढाका थाना इलाके में ग्रामीणों ने सीओ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर हमला कर दिया। दरअसल ये लोग अतिक्रमण हटाने के लिए गये हुए थे। तभी ग्रामीण ईंट-पत्थर लेकर दौड़ने लगे और अधिकारियों को कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गये। 


किसी तरह अपनी जान बचाते हुए अधिकारी और कर्मचारी वहां से भागे। ग्रामीणों ने इस दौरान जेसीबी समेत कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल अधिकारियों और कर्मचारियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हवलदार किशुन राय की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि गहई पंचायत के विक्रमपुर गांव में अंचल और नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने गयी थी। इस टीम में सीओ रीना कुमारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल, अंचल के कर्मचारी और पुलिस कर्मी शामिल थे। इन्हें देखते ही ग्रामीण ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस हमले में एक दर्जन अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी घायल हो गये। 


नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सभी अतिक्रमण को हटाने गये हुए थे। टीम को देखते हुए ग्रामीणों ने पहले सीओ रीना कुमारी को घेर लिया फिर ईंट पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद पूरी टीम पर हमला की गयी। जिसमें एक दर्जन पदाधिकारी और कर्मचारी घायल हो गये। घायल कर्मचारियों को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कुछ को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। 


वही सीओ रीना कुमारी ने बताया कि ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में थे और हमारी टीम को देखते ही ईंट पत्थर चलाने लगे। उपद्रवियों ने जेसीबी समेत कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। वही एसपी कांतेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में तीन उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।