Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
25-Sep-2019 08:39 AM
BUXAR: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बक्सर में एक पुलिस अधिकारी को धमकाने के मामले में अश्विनी चौबे पर केस दर्ज हुआ है. भोजपुर पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी ने उनके खिलाफ डुमरांव थाने में केस दर्ज कराया है.
अश्विनी कुमार चौबे ने भरी भीड़ में ओपी प्रभारी को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी थी. सैकड़ों की भीड़ में मंत्री ने दारोगा को जी भर के हड़काया था. दरअसल अश्विनी चौबे बक्सर के डुमरांव में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने अश्विनी चौबे से कहा कि डुमरांव थाना के एएसआई ने उनका नाम गुंडा रजिस्टर में डाल दिया है. जिसके बाद मंत्री जी अपने समर्थकों के सामने आग बबूला हो उठे. अश्विनी चौबे ने पुलिस अधिकारी को तलब किया और उनकी खूब क्लास लगाई. चौबे ने यहां तक कह डाला कि आप पदाधिकारी हैं तो क्या हुआ आपकी भी वर्दी उतर सकती है.
थानेदार को तलब करने के बाद उसे अश्विनी चौबे ने जी भर के हड़काया. मंत्री ने थानेदार से पूछा कि क्या ये आदमी उन्हें गुंडा नजर आता है. जो गुंडा है उस पर तो कार्रवाई करने की हिम्मत पुलिस में नहीं है. लेकिन निर्दोष लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है. मंत्री जी के कड़े तेवर के सामने थानेदार की जुबान बंद हो गयी.