ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

आशुतोष शाही मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF और बिहार पुलिस ने दबोचा

30-May-2024 03:19 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रोपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस ने छापेमारी कर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन लाख़ रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी रंजन ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, पिछले साल जुलाई महीने में प्रोपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या कर दी गई थी। नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के पास वह अपने वकील के घर मौजूद थे, तभी अपराधियों ने आशुतोष शाही और उनके सुरक्षा कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में गोली लगने से आशुतोष शाही और उनके तीन गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। वही आशुतोष शाही के परिजनो ने जब अनुसंधान को लेकर नाराजगी जताई तो मामले की गंभीरता को देखते हुए केस का अनुसंधान CID को सौप दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए कुख्यात मंटू शर्मा, गोविंद और अन्य कई और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में फरार चल रहे तीन लाख के इमानी बदमाश रंजन ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए शातिर बदमाश से पूछताछ कर रही है।