ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / अशोक राजपथ को जाम से मिलेगी छुट्टी, पटना में जल्द शुरू होगा डबल...

अशोक राजपथ को जाम से मिलेगी छुट्टी, पटना में जल्द शुरू होगा डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण

11-Apr-2021 08:23 AM

PATNA : पटना के लोगों को जल्द ही अशोक राजपथ पर लगने वाले लंबे चौड़े जाम से छुटकारा मिलने वाला है. पहली बार राजधानी में डबल डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी. निर्माण की यह जिम्मेवारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम पर सौंपी गई है. आपको बता दें कि अशोक राजपथ के संकरा होने के कारण डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय किया गया है.


जानकारी हो कि इस डबल एलिवेटेड रोड का निर्माण कारगिल चौराहे से होगा. इसकी लंबाई 2200 मीटर लंबी होगी. निर्माण कार्य में लगभग 442 करोड़ की लागत आएगी. इस पुल के टेंडर का काम इसी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा. डबल डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण से अशोक राजपथ पर लगने वाला भीषण जाम खत्म जाएगा.


तैयार होने वाले डबल डेकर रोड में कारगिल चौराहे से पीएमसीएच, पटना कॉलेज, एनआईटी की तरफ जाने वाले लोग दूसरे तल से जा सकेंगे, जबकि एनआईटी से गांधी मैदान की तरफ लोग पहले तल से आएंगे. गांधी मैदान की तरफ आने वाली एलिवेटेड सड़क बीएन कॉलेज के पास नीचे गिरेगी. वहीँ पटना में बनने वाले डबल डेकर एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी PMCH के पास दी जाएगी. 


PMCH के अंदर ही मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण होगा. पहले तल्ले की पार्किंग में एनआईटी की तरफ से आने वाली गाड़ियां पहुंचेंगी. वहीं, गांधी मैदान से जाने वाली गाड़ियां दूसरे तल्ले पर रुकेंगी. इस एलिवेटेड रोड के बनने पर अशोक राजपथ पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी.