ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा!

अरवल समाहरणालय में समधी और समधन के बीच हुई मारपीट, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

अरवल समाहरणालय में समधी और समधन के बीच हुई मारपीट, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

19-Jul-2022 08:05 PM

ARWAL: मंगलवार को अरवल समाहरणालय में समधी और समधन के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित डीएम और एसपी कार्यालय पास जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। समधी और समधन के बीच जमकर हो रही मारपीट में पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और घायल समधी को अस्पताल में भर्ती कराया। 


दरअसल औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी कमलाकांत प्यारेलाल अपनी बेटी रेशमी कुमारी की शादी वर्ष 2016 में अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के इमलिया बिगहा गांव निवासी रामराज राम के पुत्र दीपक कुमार से की थी। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी जिंदगी बिता रहे थे। शादी के बाद एक बच्चा और एक बच्ची जन्म ली लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी जिसके बाद लड़की के पिता ने महिला हेल्पलाइन में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा दी।


जिसके बाद मंगलवार को सुनवाई के लिए दोनों पक्ष महिला हेल्पलाइन में पहुंचे थे। इसी दौरान सुनवाई शुरू हुई दोनों पक्ष के लोग आपस में ही उलझ गए और कार्यालय से बाहर निकल गए बाहर निकलने के बाद समाहरणालय परिसर में दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। हाथापाई के बाद बीच बचाव करने पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।


इधर घायल का कहना है कि मेरे पोते को जबरदस्ती ले जा रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुई और मारपीट करने लगे। गौरतलब हो कि लड़की के पिता इस्माइलपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं और वह अपने बेटी को लेकर महिला हेल्पलाइन पहुंचे थे। इधर लड़का दीपक कुमार के माता-पिता भी सुनवाई में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। माता आशा देवी और पिता रामराज राम को उनके समझी कमलाकांत प्यारेलाल ने मारपीट कर घायल कर दिया।