Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
07-Apr-2021 07:04 AM
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरवल जिले के कुर्था पुलिस स्टेशन को वर्ष 2020 के लिए बिहार का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। पिछले दिनों गृह मंत्रालय की एक टीम ने बिहार के कई थानों का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने थाने की बिल्डिंग, साफ-सफाई, महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय, बैरेक जैसी सुविधाओ का आकलन किया गया था। खासबात यह रही कि गृह मंत्रालय की सर्वे टीम ने कुर्था में आम लोगों से भी पुलिस की छवि को लेकर बातचीत की थी। लोगों से यह जानने की कोशिश की गई कि किसी घटना की सूचना देने पर पुलिस का रिस्पांस टाइम क्या होता है। थाना में जाने पर पुलिस का व्यवहार कैसा होता है।
इन तमाम बिन्दुओं पर फीडबैक लेने के बाद गृह मंत्रालय ने कुर्था को बिहार के बेस्ट थानों की रैंकिंग में नंबर वन दिया है। सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में पटना के गांधी मैदान थाना, धनरूआ थाना, पूर्णिया का सदर थाना, नालंदा का एक थाना व कुर्था थाना का टीम ने सर्वे किया था। 2019 में राजगीर थाना को पहला स्थान मिला था।
अव्वल थाने का चयन इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस के कमरे की स्थिति, सिपाहियों के रहने की व्यवस्था, थाना सुरक्षा, महिलाओं के लिए शौचालय, महिला शिकायतकर्ताओं की बात सुनने की क्या व्यवस्था है, थाना के गेट में प्रवेश करने के साथ क्या व्यवहार होता है, शौचालय की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, महिलाओं से संबंधित अपराध के मामलों में कार्रवाई, एससी एसटी से जुड़े अपराधों में कार्रवाई, गिरफ्तारी का प्रतिशत व संपत्ति से जुड़े अपराधों में रिकवरी के आधार पर होता है। कुर्था थानाध्यक्ष दिनेश सिंह को पुलिस मुख्यालय अब सम्मानित करेगा। आपको बता दें कि देश के 16 हजार थानों के बीच प्रतियोगिता होती है जिसमें 10 थानों का चयन होता है। इन दस थानों में बिहार का कुर्था थाना भी शामिल है। गृह मंत्रालय ने कुर्था पुलिस स्टेशन के लिए सर्टिफिकेट जारी किया है। कुर्था के थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह को गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।