ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / अरुण सिंह होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव, विकास आयुक्त बनेंगे गृह सचिव...

अरुण सिंह होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव, विकास आयुक्त बनेंगे गृह सचिव आमिर सुबहानी

27-Feb-2021 05:00 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के विकास आयुक्त आईएएस अरुण कुमार सिंह राज्य के अगले मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं. इनके अलावा बिहार गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को इनके जगह विकास आयुक्त बनाने की तैयारी है. हालांकि बिहार सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.


गौरतलब हो कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह फिलहाल बिहार के विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिन्हें राज्य का अगला मुख्य सचिव बनाने की बात सामने आ रही है. आपको बता दें कि बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल कल यानी कि 28 फ़रवरी को समाप्त हो रहा है, जो 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं. प्रशासनिक महकमे में इस बात की चर्चा थी कि गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी राज्य के अगले चीफ सेक्रेटरी हो सकते हैं, जो 1987 बैच के आईएएस हैं. गौरतलब हो कि आमिर सुबहानी अपने बैच के यूनियन सिविल सर्विस के टॉपर रहे हैं.


सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर सुबहानी को ही राज्य सरकार मुख्य सचिव बनाना चाहती थी. माना जा रहा है कि बिहार सरकार की ओर से शनिवार देर शाम या रात तक इसकी अधिसूचना कर दी जाएगी कि बिहार का अगला मुख्य सचिव कौन होगा. आपको बता दें कि दीपक कुमार काफी लंबे समय से बिहार के मुख्य हैं. उन्हें यह जिम्मेदारी 31 मार्च 2018 को दी गई थी. लगभग 3 साल तक वह इस पद पर रहें. इस बीच उन्हें दो बार एक्टेंशन भी मिला.


दीपक कुमार के बाद बिहार के विकास सचिव अरुण कुमार सिंह, 1985 बैच के आईएएस त्रिपुरारी शरण और गृह सचिव आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव बनने की रेस में थे. आईएएस अरुण कुमार सिंह और त्रिपुरारी शरण अगले 6 महीने बाद रिटायर होने वाले हैं. त्रिपुरारी शरण 30 जून को जबकि अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत होने वाले हैं. इनके अलावा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अतुल प्रसाद, विवेक कुमार सिंह, बृजेश मल्होत्रा, अमृत लाल मीणा, भागलपुर के डिविजनल कमिश्नर वंदना किन्नी की भी चर्चा थी.