ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / अरुण कुमार सिंह बने राज्य के नए मुख्य सचिव, सरकार ने जारी की...

अरुण कुमार सिंह बने राज्य के नए मुख्य सचिव, सरकार ने जारी की अधिसूचना

28-Feb-2021 12:21 PM

PATNA : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे. 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह फिलहाल बिहार के विकास आयुक्त हैं. सरकार ने आज अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है. हालांकि फर्स्ट बिहार ने शनिवार को ही इससे जुड़ी खबर बताई थी.

news image

अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग में जारी की है. मुख्य सचिव के पद पर उनकी तैनाती के साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को विकास आयुक्त बनाया गया है. आमिर सुबहानी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.


मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था कल यानी 1 मार्च से अरुण कुमार सिंह अपना पदभार संभाल लेंगे. आपको बता दें कि दीपक कुमार काफी लंबे समय से बिहार के मुख्य सचिव थे. उन्हें यह जिम्मेदारी 31 मार्च 2018 को दी गई थी. लगभग 3 साल तक वह इस पद पर रहें. इस बीच उन्हें दो बार एक्टेंशन भी मिला.


दीपक कुमार के बाद बिहार के विकास सचिव अरुण कुमार सिंह, 1985 बैच के आईएएस त्रिपुरारी शरण और गृह सचिव आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव बनने की रेस में थे. आईएएस अरुण कुमार सिंह और त्रिपुरारी शरण अगले 6 महीने बाद रिटायर होने वाले हैं. त्रिपुरारी शरण 30 जून को जबकि अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत होने वाले हैं. इनके अलावा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अतुल प्रसाद, विवेक कुमार सिंह, बृजेश मल्होत्रा, अमृत लाल मीणा, भागलपुर के डिविजनल कमिश्नर वंदना किन्नी की भी चर्चा थी.