ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

आरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पिटाई के दौरान दादा की मौत, पोते की हालत नाजुक

26-Jan-2023 02:15 PM

By RAKESH

ARRAH: भोजपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात-बात में मारपीट और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नेवर पोखर मरचा टोला गांव का है जहां बुधवार की रात एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मारपीट के दौरान बचाने के क्रम में उनका पोता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये जहां इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नेउर पोखर मरचा टोला गांव निवासी स्व.जानकी सिंह के 70 वर्षीय पुत्र गंगा विशुन सिंह थे जो पेशे से किसान थे। जबकि घायल युवक राजकिशोर सिंह के बेटा राजू सिंह है जो मृतक का पोता है। मृतक की बहू शांति देवी ने बताया कि दो महीने पहले उनकी बकरी आरोपी पक्ष के परती खेत में चली गई थी। जिसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय विवाद खत्म हो गई थी। लेकिन दो दिन पूर्व उसी खेत से आरोपी पक्ष के घर का एक बच्चा विक्की साइकिल लेकर जा रहा था। जब उन्होंने उसे मना किया कि तुम खेत से साइकिल मत ले जाओ मेरा फसल बर्बाद हो रहा है।


 इसी बात को लेकर उनके बीच दो दिन पूर्व भी तीखी नोकझोंक हुई थी। लेकिन बात खत्म हो गई थी। बुधवार की रात जब वह अपने घर में सभी लोगों के साथ बैठे हुए थे। तभी आरोपी पक्ष के लोग अपने हाथ में लाठी-डंडा लेकर उनके घर पर आ धमके और घर में घुसकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। अपने दादा को पीटता देख जब उनका पोता राजू सिंह उन्हें बचाने गया तो उन लोगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसके बाद जख्मी गंगा विशुन सिंह को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


 जबकि जख्मी उनके पोते राजू सिंह का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मृतक की बहू शांति देवी ने गांव के ही अभय सिंह एवं अजय सिंह सहित कुछ अन्य लोगों पर पूर्व के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से मारकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक का परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।