Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
11-Feb-2024 03:41 PM
By First Bihar
DESK : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभूलपुरा में उपद्रव की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के सख्त ऐक्शन मोड का रिजल्ट देखने को मिला है। हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वनभूलपुरा मामले में मुख्य आरोपी मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस सपा नेता के भाई, और दो निर्वर्तमान पार्षद समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। हल्द्वानी हिंसा में पत्थरबाजी, पेट्रोल बम-अवैध हथियार, और आगजनी में शामिल करीब 50 संदिग्धों को भी पकड़ा जा चुका है। हल्द्वानी हिंसा में शामिल आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाण आदि में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
वनभूलपुरा में उपद्रव कर हिंसा फैलाने वालों की धरपकड़ तेजी से चल रही है। एसएसपी ने अलग-अलग दर्जन भर टीमें बनाकर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहीं उपद्रवियों के राज्य से बाहर जाने की सूचना भी पुलिस के पास है। वहीं वनभूलपुरा में पीएसी के साथ ही एसएसबी जवान भी तैनात किए हैं।
उपद्रव के तीसरे दिन भी वनभूलपुरा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सख्ती बढ़ा दी है। सीएम से लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी का दौरा होने के बाद वनभूलपुरा में फोर्स की सक्रियता बढ़ाई गई है। गुरुवार को उपद्रव के दौरान पीएसी और पुलिसफोर्स के जवानों ने सामना किया, शुक्रवार को आईटीबीपी और शनिवार को क्षेत्र में एसएसबी के जवानों को भी तैनात कर दिया है।
हल्द्वानी के ताज चौराहा, रेलवे बाजार तिराहा, आंवला गेट चौकी, मंडी चौकी, मेडिकल चौकी चारों तरफ से पुलिस के साथ पीएसी व एसएसबी जवानों की ड्यूटी लगाई है। एसएसपी ने करीब 12 अलग-अलग टीमों का गठन किया है। वीडियो से उपद्रवियों की पहचान करने का काम चार अन्य टीमें कर रही हैं।वहीं वनभूलपुरा में टीम ने धरपकड़ शुरू कर दी है। घरों से निकालकर उपद्रवियों को हिरासत में लिया जा रहा है। उपद्रव फैलाने वाले कई लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जिला व राज्य से बाहर भागने में कामयाब हो गए।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया उनकी तलाश में कुछ टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों में भेजी हैं। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो मलिक की गिरफ्तारी पर एसएसपी जल्द ही खुलासा कर सकते हैं। हल्द्वानी उपद्रव में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ हत्या के प्रयास की धारा के अलावा कई अन्य धाराएं लगाई हैं। जिसमें 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में दोषी साबित होने पर आरोपियों को उम्रभर के लिए सलाखों के पीछे भेज सकती है।