राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
14-May-2020 12:53 PM
By KK Singh
ARRAH : भोजपुर पुलिस को धत्ता बताते हुए हथियारबंद अपराधियों ने आरा शहर में गोलियों की बौछार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुर जिले के आरा के नगर थाना के इब्राहिमनगर में कल हुए गोलीबारी का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस की कलई खोल कर रख दी है।सरेआम आरा शहर में जमकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।पूर्व के विवाद को ले हथियारबंद अपराधियों ने विकास कुमार नामक एक युवक को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
वारदात के बाद घटना स्थल पर नगर थाना की पुलिस पहुंच कर छानबीन की थी मगर सवाल ये उठता है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उन हथियार बंद लोगों में सिर्फ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जो लोग फायरिंग कर रहे थे अब तक कहां है ?क्या पुलिस उनको खुलेआम घूमने के लिए छोड़ दिया है?हालांकि वारदात के बाद घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने युवक को खतरे से बाहर बताया है।
आरा सदर के एसडीपीओ अजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।