ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / आरा में सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसा, बोलेरो गाड़ी ने 4 महिलाओं को रौंद डाला

आरा में सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसा, बोलेरो गाड़ी ने 4 महिलाओं को रौंद डाला

29-Oct-2021 08:00 AM

By KK Singh

ARA : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा में सुबह-सवेरे बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क के किनारे टहल रही 4 महिलाओं को एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने रौंद डाला है। 


दुर्घटना की शिकार हुई चारों महिलाओं की मौत हो गई है। घटना पीरो थाना इलाके के देवचंदा पुल के पास हुई है। घटना के बाद से लोग आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने पीरो-जगदीशपुर सड़क को जाम कर दिया है। लोगों की मांग है कि मृतक के के परिवारों को मुआवजा दिया जाए साथ ही साथ इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण भी कराया जाए। 


हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह टहलने के लिए घर से निकली महिलाएं सड़क किनारे जा रही थीं तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क के किनारे चल रही चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद आगे स्थानीय थाने के साथ-साथ आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने बुझाने का काम चल रहा है।