राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
11-May-2020 02:29 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान क्रिमिनल भी एक्टिव हो गए हैं. पुलिसवालों के लिए एक तरह कोरोना संक्रमण तो दूसरी ओर क्राइम को रोकना बड़ी चुनौती हो गई है. हाल ही में भोजपुर में डबल मर्डर के बाद एक आर फिर से क्रिमिनलों ने भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी है. मुखिया के बॉडीगार्ड की ओर से धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता के परिजन दहशत में हैं.
मामला आरा नवादा थाना इलाके के गोढ़ना इलाके का है. जहां भाजपा नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि अमरेंद्र चौबे को एक क्रिमिनल ने मर्डर की धमकी दी है. क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता अमरेंद्र ने फर्स्ट बिहार की टीम को बताया कि सहर प्रखंड के किसी मुखिया के बॉडीगार्ड ने उनको फोन किया था. उसने फोन पर बत्तमीजी की और अपशब्द भी कहा. उन्होंने आगे बताया कि जान से मारने की भी उसने धमकी दी है.
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने नवादा थाना में आवेदन दिया है. उनकी ओर से पुलिस को कॉल रिकार्डिंग और कॉल डिटेल्स भी उपलब्ध कराइ गई है. अमरेंद्र इससे पहले अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं. इसलिए हर कोई उनकी जान की सुरक्षा की अपील रहा है. भाजपा नेता की ओर से भोजपुर के पुलिस कप्तान और बिहार के डीजीपी को भी आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी गई है. उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है.
