ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / आरण्य देवी मंदिर में आशिक ने रचाई प्रेमिका से शादी, लड़की बोली- छठे...

आरण्य देवी मंदिर में आशिक ने रचाई प्रेमिका से शादी, लड़की बोली- छठे क्लास से हम प्यार करते हैं

20-Mar-2020 08:10 PM

By K K Singh

ARA : प्रेम-प्रसंग का एक ताजा मामला आरा से सामने आया है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से आरा के आरण्य देवी मंदिर में शादी रचा ली है. यह खबर जिले के अंदर सुर्खियों में छाई हुई है. भोजपुर पुलिस की पहल से इस शादी को संपन्न कराया गया है. शादी के दौरान मंदिर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई थी. पुलिस पदाधिकारी भी इस शादी में शामिल हुए. 

news image


मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां कारीसाथ गांव के रहने वाले अरुण कुमार सिंह का बेटा आलोक कुमार कई दिनों से एक लड़की से प्रेम कर रहा था. दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे. आलोक झारखंड के धुर्वा रांची के आदर्शन नगर की रहने वाली श्रुति कुमारी से प्यार करता था. श्रुति कुमारी, मंतोष कुमार की बेटी बताई जा रही है.

news image


मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद मीडियाकर्मियों से श्रुति ने बताया कि वह कई दिनों से आलोक को चाहती है. उसने बताया कि जब वह क्लास 6th में थी, तब से ही एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है. इस शादी के मौके पर महिला थाना की टीम भी मौजूद रही. अधिकारियों की उपस्थिति में ही इस शादी को संपन्न कराया गया. 




शादी संपन्न के बाद दूल्हा-दुल्हन काफी खुश दिखें. प्रेमी आलोक कुमार ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से चाहते हैं. रांची में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. जिसके बाद दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू हो गया. इस बीच दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और फिर दोनों ने घर बसाने का फैसला कर लिया.


news image