बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Jan-2020 06:55 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां मंडल कारा में एक कैदी ने सुसाइड करने की कोशिश की है. आरा जेल में बंद कैदी ने किसी धारधार वास्तु से अपनी गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. कैदी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में कैदी को इलाज के किये आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना आरा मंडल कारा की है. जहां मंडल कारा में एक कैदी ने सुसाइड करने की कोशिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक कैदी ने सुसाइड करने के दौरान अपने हाथ पर लिखा है कि 'मेरे परिवार को फंसाया जा रहा है.' कैदी की आत्महत्या की कोशिश के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जेल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से आनन-फानन में घायल कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उसकी इलाज कर रहे हैं.
गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई है. जेल अधीक्षक मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.