ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

अपराधियों के निशाने पर थे शहर के बड़े सर्राफा कारोबारी, डकैती से पहले पुलिस ने 2 कुख्यात को दबोचा, बम और हथियार भी बरामद

19-Feb-2023 03:06 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने बेगूसराय के बड़े आभूषण कारोबारियों को टारगेट पर ले रखा था। डकैती की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन इस बात की भनक बेगूसराय पुलिस को लग गयी जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधियों को धड़ दबोचा। इनके पास से चार देसी बम, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।


दरअसल बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक बड़े स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में डकैती की योजना बनाई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरीय कार्रवाई की। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एघु गांव में पुलिस ने छापेमारी की जहां से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 


अपराधियों की पहचान कौशल ठाकुर और अशोक शर्मा के रुप में हुई है। दोनों अपराधियों के पास से 4 देसी अर्ध निर्मित बम , देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कौशल ठाकुर और अशोक शर्मा जिले का कुख्यात अपराधी है। अशोक शर्मा हथियार बनाने का भी काम करता है। 


इन दोनों ने शहर में एक गैंग बना रखा था और बेगूसराय में एक बड़े स्वर्ण व्यवसायी की दूकान पर लूट की योजना बना रहा था। तभी पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की गिरफ्तारी से लूट की एक बड़ी घटना टल गई। इन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी से आने वाले दिनों में भी अपराध में कमी आएगी । एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।