ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

अपने ही सरकार के अधिकारी की शिकायत लेकर राजभवन पहुंचे महागठबंधन के एमएलसी, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, केके पाठक को हटाने की मांग

अपने ही सरकार के अधिकारी की शिकायत लेकर राजभवन पहुंचे महागठबंधन के एमएलसी, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, केके पाठक को हटाने की मांग

19-Dec-2023 05:00 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: एक ओर जहां जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह अपने क्षेत्र की समस्या के लिए अपनी ही सरकार के मंत्री संजय झा को पत्र लिख रहे हैं और समस्या का समाधान करने की बात कर रहे हैं वही अब महागठबंधन के तमाम एमएलसी अपने ही सरकार के अधिकारी की शिकायत लेकर राजभवन पहुंच गये। महागठबंधन के तमाम एमएमसी के साथ-साथ बीजेपी एमएलसी संजय पासवान भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की शिकायत को लेकर राजभवन पहुंच गये और राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सभी विधान पार्षदों ने अविलंब केके पाठक को हटाने की मांग की है।  


तमाम एमएलसी का कहना है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तानाशाही अब नहीं चलेगी। ये तानाशाह प्रवृति के अधिकारी हैं। शिक्षा विभाग में आपातकाल की स्थिति ला दिये हैं। ऐसे अधिकारी को अविलंब हटाया जाना चाहिए। देश नियम और अधिनियम से चलता है ना कि किसी के तुगलकी फरमान से चलता है। अपने ही सरकार के अधिकारी की कार्यशैली से महागठबंधन के तमाम एमएलसी परेशान हैं। उनका कहना है कि केके पाठक आए दिन नया नया तुगलगी फरमान जारी करते हैं जिससे परेशानी घटनी नहीं बल्कि बढ़ जाती है। 


विधान पार्षदों में सीपीआई से प्रो. संजय कुमार सिंह, जेडीयू से संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस से मदन मोहन झा, निर्दलीय महेश्वर सिंह, जेडीयू वीरेंद्र नारायण यादव, भाजपा से सर्वश कुमार सिंह, राजद से अजय कुमार सिंह, कांग्रेस से समीर कुमार सिंह, राजद से कुमार नागेंद्र, भाजपा से संजय पासवान, जन सुराज से सचिदानंद राय, राजद से रामबलि सिंह, कांग्रेस से प्रेमचंद मिश्रा, जन सुराज से अफाक अहमद और जेडीयू से रेखा कुमारी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे।


विधान पार्षदों ने केके पाठक की शिकायत राज्यपाल से की। नियम के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि केके  पाठक तुगलकी फरमान जारी करते रहते हैं। केके पाठक ने सीपीआई के एमएलसी संजय सिंह का पेंशन भी रोक दिया था। संजय सिंह ने कहा कि ऐसे अधिकारी पर अविलंब कार्रवाई की जाए। यही नहीं सरकार के ऐसे तमाम अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो जो तुगलकी फरमान जारी करते हैं।