ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

अनुप सिंह हत्याकांड का खुलासा, हथियार-कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, जमीन हड़पने के लिए कराई गयी थी हत्या

18-Feb-2024 04:48 PM

By First Bihar

MOTIHARI: अनुप सिंह हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। सुगौली थानान्तर्गत एन०एच०-27 पर इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सहित चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


बता दें कि 11 फरवरी को सुगौली एन०एच०-27 निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के पास अनुप सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने जांच के निर्देश दिये जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया और आज इस मामले का उद्भेदन हुआ। इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 


सदर एएसपी शिखर चौधरी, रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में शिवम कुमार,सौरभ कुमार और श्रवण कुमार को सीतामढ़ी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। 


वही स्कॉर्पियों, हथियार, कारतूस बरामद किया गया है। हरैया ओ०पी० अन्तर्गत विशाल सिंह के घर से हथियार बरामद किया गया। हत्या के संबंध में पूछे जाने पर पता चला कि जमीन हड़पने के उद्धेश्य से संतोष सिंह ने अपने भतीजे के माध्यम से इस घटना अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।