ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / ओमिक्रॉन की दहशत के बीच श्मशान घाटों पर तैयारी, दाह संस्कार के लिए...

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच श्मशान घाटों पर तैयारी, दाह संस्कार के लिए नई रेट लिस्ट जारी

08-Dec-2021 12:00 PM

PATNA : ओमिक्रॉन और कोरोना के तीसरी लहर की आशंका के बीच एक ओर जहां अस्पतालों में बेड, दवा और ऑक्सीजन की तैयारी चल रही है वहीं श्मशान घाटों पर भी इसकी तैयारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद है. पटना नगर निगम में शवदाह को लेकर श्मशान घाटों पर विशेष तैयारी के साथ अवैध वसूली पर अंकुश लगाने को लेकर भी बड़ी तैयारी है. 


ओमिक्रॉन की दहशत के बीच श्मशान घाटों पर तैयारी चल रही है. अवैध वसूली नहीं हो, इसके लिए लकड़ी से लेकर नाई-पंडित तक का रेट तय किया जा रहा है. पटना नगर निगम ने शहर के गुलबी घाट, बांस घाट और खाजेकलां घाट पर दाह संस्कार के लिए नई रेट लिस्ट जारी की है. नगर निगम का दावा है कि अब घाटों पर मनमानी नहीं चल सकेगी और शवों का सौदा नहीं होगा.


घाटों पर कोरोना की दूसरी लहर में हुई मारामारी और अवैध वसूली से निपटने को लेकर सुझाव और शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9334692937 जारी किया गया है. पटना नगर निगम का कहना है कि इस नंबर पर फोन कर शिकायत किया जा सकता है. इसमें मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.


जानिए क्या रखा गया है रेट

  • आम की लड़की (7) मन - 2300 रुपए
  • आम की लकड़ी (9) मन - 2600 रुपए
  • आम की लकड़ी (11) मन - 2900 रुपए
  • झलौंसी एक बोझा - 100 रुपए
  • शव को जलाने और लकड़ी को मोड़ने की मजदूरी- 300 रुपए
  • नाई हजामत और दाढ़ी बनवाने का शुल्क- 100 रुपए
  • पंडित जी विधि सम्मत पाठ शुल्क- 100 रुपए
  • डोम राजा के लिए भी निर्धारित हो गया है शुल्क
  • सरकारी मशीन पर शव जलाने के लिए - 300 रुपए
  • लकड़ी का फ्रेम मशीन पर रखने के लिए- 200 रुपए
  • शव को मशीन पर ले जाने वाले मजदूर की मजदूरी - 100 रुपए
  • नाई हजामत दाढ़ी बनवाने का शुल्क- 100 रुपए
  • डोम राजा के लिए भी निर्धारित हो गया है शुल्क