बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-Dec-2022 06:02 PM
MOTIHARI: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार ने एक बार फिर बिहार की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार के नेता खुद को अनपढ़ हैं ही और समाजवाद के नाम पर लोगों के बीच गरीबी और अशिक्षा बांट रहे हैं। बिहार के स्कूलों में शिक्षा कम और खिंचड़ी ज्यादा बांटी जा रही है। नेता खुद भी अनपढ़ हैं और पूरे समाज को अनपढ़ बना रहे हैं। वहीं लालू का नाम लिए बगैर पीके ने कहा कि बिहार बालू और आलू से आजतक आगे नहीं बढ़ सका है।
दरअसल, जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों पूर्वी चंपारण की पदयात्रा पर हैं। पदयात्रा के 61वें दिन उन्होंने आदापुर प्रखंड स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में बिहार के नेताओं पर जोरदार हमला बोला। बिहार के हालात के लिए सत्ता में सालों साल से काबिज नेताओं को जिम्मेवार बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के नेता और यहां की जनता आज भी 1960 के दौर में जी रहे हैं।
बिहार के नेता नेता खुद भी अनपढ़ हैं और पूरे समाज को अनपढ़ बना रहे हैं। समाजवाद का ढोंग करने वाले लोगों ने समाजवाद के नाम पर गरीबी और अशिक्षा बांटने का काम किया। बिहार के स्कूलों में शिक्षा कम और खिचड़ी अधिक बांटी जाती है। बिहार की कानून व्यवस्था सिर्फ शराबबंदी तक सिमट कर रह गई है और शराबबंदी में भी सरकार फेल साबित हो रही है। बिहार की सरकारों ने पूरे समाज को अशिक्षित बनाकर समतामूलक राज्य बना दिया।
वहीं किसानों की समस्या पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के एक तिहाई किसान अगर सब्जी उगाने लगे तो बिहार साथ साथ पूरे देश को सब्जी की आपूर्ति कर सकते हैं। लेकिन यहां के किसान कोल्ड स्टोरेज को सिर्फ आलू रखने का घर समझते हैं, कोल्ड स्टोरेज में हम सब्जी, फल सब रख सकते हैं, लेकिन आलू से आगे हम कभी देख ही नहीं पाए। आलू और बालू से आगे बिहार निकला ही नहीं, तीसरा नाम मैं लेना नहीं चाहता हूं।