ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, दो दर्जन यात्री हुए घायल

अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, दो दर्जन यात्री हुए घायल

12-Mar-2023 08:52 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: तेज़ रफ़्तार बस के गड्ढे में पलट जाने से बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में एक दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। करीब दस लोगों को पीएचसी चोरौत से सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है।


बता दें कि मधुबनी ज़िला के साहरघाट से पुपरी आ रही बस चोरौत प्रखण्ड के मुसहरी टोल के नज़दीक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें महिला सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए। 9 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है। घायलों में अनिता देवी,अमृति देवी,अहमद राईन,अनिता देवी,राजदेव चौधरी,पूजा देवी ,राजो देवी,सोमन महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है।जबकि कामेश्वर चौधरी,छाया जायसवाल,रंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी,कल्पना कुमारी,बिनोद पंडित सहित अन्य का इलाज़ पी एच सी चोरौत व चोरौत के स्थानीय निजी क्लिनिक में भी चल रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक़ कन्हैया बस सर्विस की BR06 - PB0577 बस साहर घाट से पुपरी के लिए चोरौत के रास्ते आ रही थी।इसी दरम्यान चोरौत प्रखण्ड के मुसहरी टोल के नज़दीक़ बस अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई।बस में सवार बिनोद पंडित अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही चोरौत थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे जिसके बाद घायलों को बस से निकाल अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज़ अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।