ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

अनियंत्रित वाहन ने मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत, घायल युवक की हालत नाजुक

अनियंत्रित वाहन ने मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत, घायल युवक की हालत नाजुक

04-Jul-2021 05:29 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मां-बेटे को रौंद डाला। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


घटना बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच-28 की है। मृतका की पहचान सुरों निवासी पप्पू राय की 38 वर्षीय पत्नी डेजी देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मृतका के बेटे रविशंकर के रूप में की गयी है। 


बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे घर से बाजार जाने के लिए निकले थे तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया।


लोगों के हंगामे के बाद यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। जिससे एनएच-28 पर गाड़ियों की लंबी कतारे देखी गयी। स्थानीय लोगों का कहना था कि आए दिन यहां सड़क हादसे होते है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। यही कारण है कि तेज रफ्तार के कारण लोगों की जाने जा रही है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।