Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
12-Nov-2022 04:54 PM
KAIMUR : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला कैमूर से जुड़ा हुआ आ रहा हैं। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के कैमूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के पास हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और 3 साल की बेटी को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना में बाइक चला रहे महिला के जीजा को हल्की चोट आई है। जिसका इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। इधर, इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृत महिला ट्रक की पहचान हरिहरपुर गांव की मुन्ना सिंह की 24 वर्षीय पत्नी किरण देवी, और उनकी 3 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। महिला के भाई ने बताया कि बहन पिता के श्राद्ध में अपने मायके आई थी। वह बाजार से कुछ सामान लाने बाइक से अपने जीजा के साथ मोहनिया जा रही थी तभी मोहनिया के पटना मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, इस घटना के बाद आसपास के आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 2 को जाम कर ट्रक का शीशा तोड़ दिया और जमकर नारेबाजी की है। हालांकि, इस घटना का आरोपी ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, हाईवे चौड़ीकरण करने के चक्कर में एनएचएआई स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर लगाना भूल चुके हैं। जिससे आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी ह। वहीं सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया तब जाकर गाड़ियों कि आवाजाही शुरू हुई है। इस घटना को लेकर मोहनिया थानाध्यक्ष ललन कुमार का कहना है कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। वहीं मामले में डीएम के स्तर से परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने का प्रावधान है ,इसको लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।