Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
10-Oct-2019 03:39 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से जहां फाइनेंसकर्मी की मौत से नाराज लोगों ने दारोगा की जमकर पिटाई की है. इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ भी की है, दरअसल अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी साहेब कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और उससे रुपए भी लूट लिए. इस घटना की जांच करने जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी.
घटना जिले के बिथाना थाना के धरहरवा गांव के पास बेलाही रोड की है. मृतक साहेब मधेपुरा जिले का रहने वाला था और वो कंपनी की तरफ से लोगों को कर्ज में दिए रुपए की वसूली कर लौट रहा था कि इसी दौरान पहले से उसका पीछा कर रहे अपराधियों ने उससे लूटपाट करनी शुरु कर दी. इस दौरान विरोध किए जाने के बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
दरअसल जिस जगह यह घटना हुई वो इलाका समस्तीपुर और खगड़िया के बॉर्डर इलाके में पड़ता है. घटना के बाद जब बिथान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना से नाराज लोगों ने दारोगा की पिटाई कर दी और उसे मौके से खदेड़ दिया. नाराज लोग मृतक की लाश को उठाने नहीं दे रहे हैं और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. हालात को देखते हुए मौके पर भारी तादाद में पुलिसबलों को बुलाया गया है.