ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार की धरती से अगर शाह ने छेड़ा ये राग, नीतीश आरजेडी की...

बिहार की धरती से अगर शाह ने छेड़ा ये राग, नीतीश आरजेडी की तरफ और आगे बढ़ेंगे

23-Apr-2022 08:36 AM

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। अमित शाह विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोजपुर के जगदीशपुर जाएंगे। इसके बाद उन्हें सासाराम जाना है और फिर गया होते हुए वापस से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है लेकिन आज के बिहार दौरे के दौरान अमित शाह दो बार अपना संबोधन करेंगे। पहला संबोधन जगदीशपुर में होगा तो दूसरा सासाराम में, इन दोनों संबोधनों में अमित शाह किसी विवादित एजेंडे पर बोले तो बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल में कॉमन सिविल कोड का मसला उठाया था। ऐसे में अगर साथ एक बार फिर बिहार में कॉमन सिविल कोड की बात करते हैं तो नीतीश कुमार को यह बात नागवार गुजर सकती है। 


शुक्रवार को भोपाल दौरे पर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकेत दिए थे कि देश में जल्द ही कॉमन सिविल कोड लागू हो सकता है। भोपाल में बीजेपी नेताओं की बैठक में उन्होंने कहा, सीएए, राममंदिर, आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड की है। कॉमन सिविल कोड के मसले पर अमित शाह ने जो बातें कही हैं वह इस बात का संकेत है कि बीजेपी और केंद्र सरकार अब इस मसले पर आगे बढ़ने की तैयारी में है।


सियासी जानकार मानते हैं कि अमित शाह बिहार दौरे पर भी अगर इसकी चर्चा करते हैं तो नीतीश कुमार नाराज हो सकते हैं। नीतीश कुमार ने अमित शाह के दौरे के पहले ही एक तरफ आरजेडी से नजदीकियां बढ़ाई हैं। तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में वह शुक्रवार को शामिल हो चुके हैं और अगर कॉमन सिविल कोड की चर्चा अमित शाह ने की तो नीतीश कुमार तेजी के साथ आरजेडी की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉमन सिविल कोड का समर्थन नीतीश कुमार नहीं करते हैं। जनता दल यूनाइटेड भले ही एनडीए में शामिल है लेकिन विवादों मुद्दों को लेकर उसकी राय अलग रही है। कॉमन सिविल कोड एक ऐसा मसला है जो नीतीश कुमार को बीजेपी से दूर जाने की मुफीद वजह दे सकता है।