ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

अमित शाह का स्वागत करेंगे सीएम नीतीश: क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग में लंबे समय बाद होगा सामना, पहले की बैठकों से करते रहे हैं किनारा

09-Dec-2023 07:16 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: पटना में कल यानी रविवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। बिहार सरकार इस बैठक की मेजबानी करेगी। सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जहां लंबे समय बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सामना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगा। बैठक को लेकर सीएम नीतीश ने कहा है कि यह पुरानी परंपरा रही है ऐसे में वे शाह का स्वागत करेंगे।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से मुख्यमंत्री लगातार केंद्रीय बैठकों से किनारा करते रहे हैं। चाहे वह दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हो या क्षेत्रीय परिषद की बैठक नीतीश कुमार लगातार इन बैठकों में जाने से बचते रहे। जिन बैठकों में उन्हें खुद जाना जरूरी होता वहां वे राज्य सरकार के किसी मंत्री को भेज दिया करते थे। इससे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी को भेज दिया था और खुद बैठक से किनारा कर लिया था।


अब जब इस बार पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी बिहार सरकार कर रही है तो मुख्यमंत्री का इस बैठक में शामिल होना बड़ी मजबूरी बन गई है। न चाहते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक में शामिल होने पड़ रहा है। एनडीए से अलग होने के करीब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री का सामना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगा। इसको लेकर जब मीडिया ने मुख्यमंत्री से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह पुरानी परंपरा रही है और वे आने वाले लोगों का स्वागत करेंगे।


सीएम नीतीश ने कहा कि, ‘सभी लोग तो बैठक में रहेंगे ही.. बैठक होगी और बैठक में जो भी बात सभी राज्यों को कहना होगा सारी बातों को कहेंगे.. ये तो पहले से ही परंपरा रही है.. यहां पर भी लोगों का स्वागत करेंगे’। वहीं उत्तर प्रदेश और झारखंड में चुनावी सभा की बात को नीतीश टाल गए और सिर्फ इतना कहा कि वो तो बाद की बात है।