खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Aug-2023 04:58 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के सांसदों ने मुलाकात की। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी अमित शाह से मिले। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि नीतीश सरकार किस तरह बिहार में तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।
मुहर्रम के मौके पर बिहार में कहीं भी पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई। बिहार के भागलपुर, कटिहार, कैमूर, गया, दरभंगा, मोतिहारी सहित कई जिलों में उपद्रव की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वे रिपोर्ट मंगा कर देखें कि बिहार में किस तरह से तुष्टिकरण के लिए सरकार क्या कर रही है?
उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेज रही है। केंद्र सरकार इस पर कार्रवाई करें। सम्राट चौधरी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था से अवगत कराया। बिहार सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के लिए मुहर्रम जुलूस बवाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने का काम बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है।
