Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ
07-Dec-2023 10:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में एक भी सीट नहीं जीतेंगे भाजपा वाले। हम लोग उनको लोकसभा में एक भी सीट नहीं जितने देंगे। अमित शाह को कुछ मालूम है ऐसे ही बोलते रहता है। यह बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के तरफ से तैयार हो रही रणनीति को लेकर कही है।
दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव से जब यह सवाल किया गया कि - भाजपा के तरफ से बिहार में सभी 40 लोकसभा सीट जितने का दावा कर रही है तो आप उनको कैसे मात देंगे। उसके बाद लालू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि- हम उनको सीट जितने देंगे तभी न वो जीतेंगे। इस बार वो लोग (भाजपा) बिहार में एक भी सीट नहीं जितने देंगे, इतना तो तय है।
वहीं, लालू यादव से जब जम्मू कश्मीर को लेकर सदन में पेश किए गए बिल और अमित शाह के तरफ से नेहरु को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- अमित शाह को कुछ मालूम है, वो कुछ भी बोलते रहता है। आज जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार है। इसके वजह से ही आज देश का बुरा हाल हो गया है, उसको कुछ भी जानकारी नहीं रहता है।
उधर, विपक्षी गठबंधन की बैठक को लेकर लालू यादव ने कहा कि- दिल्ली में बैठक होने वाली है।डेट तो तय हो ही गया है। दिल्ली में 17 दिसंबर और 18 दिसंबर को मीटिंग होगी, इसमें सभी लोग शामिल होंगे। सभी मुद्दों पर बातचीत होगी, इसमें तय किया जाएगा। इसके अलावा 2024 की तैयारी को लेकर के कहा कि- हम लोग की तैयारी पूरी है और इस बार हमलोग की जीत होगी, यह तय है।