ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान

अमीन और कानूनगो को दिया जाएगा कैथी लिपि का प्रशिक्षण, इस जिले में लगेगी पहली क्लास; डेट भी आया सामने

18-Sep-2024 08:56 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है और इसको लेकर लगातार निर्देश भी आ रहे हैं। इस क्रम में यह देखने को मिल रहा है कि कई जगहों पर अमिन और कानूनगो को कैथी लिपि पढ़ने में समस्या आ रही है। इस वजह से सर्वें के काम में थोड़ी रूकावट आ रही है तो कई लोग इससे खुश नहीं नजर आ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अमिन और कानूनगो को इस लिपि की क्लास दी जाएगी। 


दरअसल, राज्य के 26 जिलों में अमीनों को कैथी लिपि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इनको बीएचयू के रिसर्च स्कॉलर प्रीतम कुमार और छपरा के वकार अहमद कैथी लिपि का प्रशिक्षण देंगे। इनलोगों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसकी शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी। प्रशिक्षण में विशेष सर्वेक्षण अमीन और कानूनगो भाग लेंगे। प्रशिक्षण जिला बंदोबस्त कार्यालय की ओर से जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा। इनलोगों को दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। 


भूमि व राजस्व विभाग के निदेशक ने इसको लेकर पत्र जारी किया है और कहा नवनियोजित विशेष सर्वेक्षण अमीनों को कैथी लिपि का ज्ञान नहीं होने के कारण प्रपत्र-5 के संधारण में कठिनाई हो रही है। इस कारण अमीनों को कैथी लिपि का प्रशिक्षण देने के लिए दो प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। दोनों प्रशिक्षक मिथिला, मगध और भोजपुर की पूर्व से प्रचलित कैथी लिपि का प्रशिक्षण देंगे। कार्य दिवस में तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। 


उधर बताया गया है कि पहले चरण में 19 तक पश्चिम चंपारण में तीन दिनों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा। तीन दिनों के प्रशिक्षण सत्र के बाद दूसरे जिलों में भी अमीन और बंदोवस्त पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दिलायी जायेगी। राज्य सरकार द्वारा जमीन का सर्वे आरंभ किये जाने के बाद जिलों में कैथी लिपि के जानकारों के अभाव दिख रहा है। कई जिलों में पुराने दस्तावेज पढ़ने तथा उस आधार पर सर्वे में दावे किये जाने की परेशानी हो रही है।