दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Nov-2019 06:29 PM
AMETHI: अमेठी डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. भाई की हत्या की शिकायत करने पर मृतक के भाई को कॉलर पड़कर डीएम घसीट रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद वहां की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने भी डीएम को नसीहत दी हैं. स्मृति ने अमेठी डीएम को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ‘’ विनय शील एवं संवेदनशील बने हम यही प्रयास होना चाहिए। जनता के हम सेवक है , शासक नहीं.’’
झारखंड चुनाव: एक ही सीट पर पति और पत्नी एक दूसरे को देंगे टक्कर, भाभी भी देंगी चुनौती
डीएम की हरकत का लोगों ने किया विरोध
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को गौरीगंज के विशनपुर में बीजेपी नेता शिवनारायण सिंह के बेटे सोनू की हत्या के बाद तनाव है. वहां पर डीएम पहुंचे हुए थे. इस दौरान भाई ने शिकायत की तो वह भड़क गए और कॉलर पकड़कर घसीटने लगे. इसके बाद डीएम का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने डीएम से पूछा कि बात करने का ये कौन सा तरीका है. देखते ही देखते लोगों ने डीएम को घेर लिया.
अपराधियों ने कर दी थी हत्या
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के बेटे को अपराधियों ने हत्या कर दी, हत्या के बाद वह सभी फरार हो गए. वह दो लोगों के विवाद को झुलझाने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जब पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो लोग भड़क गए और सड़क को जामकर प्रदर्शन करने लगे.