Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
11-Jul-2024 06:24 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: अमेरिका में पाए जाने वाली दुर्लभ मछली के बिहार में मिलने से इलाके के लोग हैरान है। यह चर्चा शुरू हो गयी है कि यह मछली यहां कैसे आ गई? दरअसल पूर्वी चंपारण के सिकरहना नदी में अमेरिका में पाए जाने वाले दुर्लभ सकरमाउथ कैटफिश मिलने से मछुआरों में हड़कंप मच गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि यह एक शिकारी मछली सकरमाउथ कैटफिश है जो अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। माना यह जा रहा है कि सकर माउथ कैटफिश से सिकरहना नदी के लिए बहुत बड़ा खतरा है। नदी के सामने एक नया संकट बनकर मछली के रूप में आया है। जो यहां हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है।
वही इस मछली का सिकरहना नदी में मिलना शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। बताया जाता है कि सुगौली के कैथवलिया गांव के पास सिकरहना नदी में मछली का शिकार करने गए मछुआरों ने जब जाल में मछली को देखा तो उनके तो होश उड़ गए। यह मछली मांसाहार मछली है यदि इस प्रजाति पर कब्ज़ा हो गया तो मछली भंडार में गिरावट आएगी और मछुआरों पर संकट के बादल छा जाएँगे।
