अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-Apr-2022 08:26 AM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव अपनी तबीयत ठीक होने के बाद वापसी कर गए हैं. पप्पू यादव गुरुवार को ही दिल्ली से पटना पहुंच गए थे. पटना पहुंचने के साथ पप्पू यादव एक बार फिर से अलग-अलग जिलों के दौरे पर नजर आ रहे हैं. पटना पहुंचने के बाद पप्पू यादव कल देर शाम अरवल पहुंचे थे. उन्होंने कुर्था में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शिरकत की.
अंबेडकर जयंती के मौके पर पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अंबेडकर को केवल एक वर्ग से जोड़कर देखना ठीक नहीं है. वह केवल दलितों के नेता नहीं थे बल्कि समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए उन्होंने काम किया है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्राथमिकता गरीबों के उत्थान की थी भले ही वह किसी भी वर्ग से आते हो. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राजनेताओं ने अपने मकसद के लिए अंबेडकर को केवल दलितों तक ही सीमित कर रखा है.
बीजेपी के ऊपर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जिस अंबेडकर को आज बीजेपी के नेता नमन करते हैं उन्हीं के द्वारा बनाए गए संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां बीजेपी और उनके लोग उड़ाते हैं. बीजेपी की मंशा संविधान को ही खत्म करने की है. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी तबीयत अब पहले से ठीक है और वह लगातार बिहार की जनता के बीच मौजूद रहेंगे.
पप्पू यादव आज सुबह पटना से सहरसा के लिए रवाना होंगे. इस दौरान मुजफ्फरपुर दरभंगा समेत कई जगहों पर जाप कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. आज देर शाम ही पप्पू यादव सहरसा से वापस पटना लौट आएंगे.