ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / आम्रपाली दुबे के साथ हुई चोरी, मोबाइल और गहने ले उड़े चोर, सीसीटीवी...

आम्रपाली दुबे के साथ हुई चोरी, मोबाइल और गहने ले उड़े चोर, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर का चेहरा

25-Nov-2022 11:44 AM

PATNA : भोजुपरी फिल्म की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे के साथ उत्तरप्रदेश के अयोध्या में एक घटना घटी है। जिसके शिकायत भी उनके द्वारा दर्ज करवाया गया है। अब इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। यह मामला चोरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज पर जांच कर रही है, इसमें एक चोर को देखा गया है। जिसकी शिनाख्त और तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। 


दरअसल, भोजपुरी फिल्‍म स्‍टार आम्रपाली दुबे एक फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या के कोतवाली नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में ठहरी हुई हैं। इसी होटल से के रूम से अभिनेत्री के कीमती सामान की चोरी हो गई। जिसकी शिकायत उन्होंने नजदीकी थाने में दर्ज कराई है।  जिसके बाद पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें आरोपी की पहचान की गई है।अब पुलिस आगे की जांच में जुटी है।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया है कि आम्रपाली के कमरे का दरवाजा खुला था, उसी समय एक युवक कमरे में घुसा और तीन मोबाइल और जेवर लेकर कमरे से निकल गया। जिसके बाद अब  आरोपी की तलाश की जा रही है। 

इधर, इस शिकायत के बाद उत्तरप्रदेश  पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर बनाई गई जांच टीम द्वारा 24 घंटें के अंदर कई जगहों पर छापेमारी कर इस मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल और जेवरात भी जब्त कर लिया गया है। वही, इस मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर अभिनेत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को ध्यनवाद दिया है। 


गौरतलब हो कि, भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विवाह-3 की शूटिंग अयोध्या में  कर रही है। यह शूटिंग रसूलाबाद क्षेत्र में चल रही है। शूटिंग को लेकर 60 सदस्यीय दल में फिल्म के अभिनेता प्रदीप सिंह चिंटू, विलेन अवधेश मिश्र और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सिविल लाइन स्थित एक होटल में रुके हुए हैं। उसी होटल से एक युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।