Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
07-Oct-2021 07:19 PM
By SABNAM KHAN
KISHANGANJ: किशनगंज के हरुआडंगा स्थित एक प्लांट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अलकतरा से भरे टैंकर में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड की यह घटना है जहां हरुआडंगा स्थित प्रशान्त अग्रवाल के प्लॉट में भीषण आग लग गयी। इस प्लॉट को जेकेएम रोड कंस्ट्रक्शन को लीज के तौर पर दिया गया है। प्लॉट में रखे अलकतरा से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग की लपटें टैंकर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
आग की तेज लपटे और काले धुएं को देखकर आस-पास के लोग पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दिघलबैंक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गयी है। आग भयावह है कि इस पर काबू पाने में फायर बिग्रेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना के कारणों का पता अबतक नही चल पाया है।