बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
18-Feb-2024 09:13 PM
By First Bihar
RAXAUL: कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले रक्सौल के बड़े कारोबारी रामशंकर प्रसाद के कई ठिकानों पर आज ईडी और इनकम टैक्स की एक साथ रेड हुई। रामशंकर प्रसाद के यहां सुबह सात बजे से ही छापेमारी चल रही है। उनके हांडी बाजार स्थित आवास, नागा रोड स्थित आवास सहित कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गयी।
पिछले कुछ वर्षों में अकूत संपत्ति अर्जित कर वे काफी चर्चा में आ गये थे। उनकी इस कामयाबी की चर्चा भारत से लेकर नेपाल तक फैल गयी थी। उनका कारोबार मुख्य रूप से कपड़ा और प्रॉपर्टी डीलिंग का है और एक दशक के अंदर में उनकी गिनती रक्सौल के सबसे बड़े कारोबारी के रूप में होने लगी। यह भनक कहीं से ईडी और इनकम टैक्स को लग गयी।
जिसके बाद ईडी और इनकम टैक्स की टीम पटना से रक्सौल पहुंच गयी। सूत्रों की मानें तो रामाशंकर प्रसाद के पास सिर्फ शहर में कई जगहों पर जमीन और भवन है जो विगत कुछ सालों में अर्जित की गई है। अवैध रूप से अर्जित धन के बारे में किसी ने ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से शिकायत की थी।
जिसके बाद ईडी और इनकम टैक्स की टीम रक्सौल पहुंच गयी। जहां सभी कागजातों को खंगालने में टीम जुटी हुई है। सूचना है कि कई जमीन और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल कई ठिकानों ने ईडी और इनकम टैक्स की रेड अब भी जारी है।