Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
08-Feb-2020 04:41 PM
PATNA : भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. पवन सिंह से ब्रेक अप के बाद लगातार विवादों में रहने वाली अक्षरा एक बार फिर से नई कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं. इन दिनों अक्षरा फिल्म 'लैला मजनू' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस फिल्म में उन्होंने प्रदीप पांडेय 'चिंटू' के साथ काम किया है. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के पहले ही दिन यह फिल्म बिहार और झारखंड के अधिकतर सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज हुई है.

फिल्म 'लैला मजनू' के प्रमोशन में जुटी अक्षरा राजधानी पटना में भी जमकर इस फिल्म को प्रमोट कर रही हैं. फिल्म देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसी सिलसिले में अक्षरा पटना के वीणा सिनेमाहॉल में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची. अक्षरा सिंह फिल्म लैला मजनू की किरदार के गेटअप में ही पहुंची. अक्षरा सिंह के फैंस उनको रोज डे के अवसर पर उन्हें पिंक और येलो गुलाब भी भेंट किए. उनके साथ सेल्फियां भी लीं. अक्षरा सिंह ने कहा कि जितना प्यार आप हमें दे रहे हैं, उससे ज्यादा हमारी फिल्मों को दें. मोहब्बत के दिन में हम आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं. दर्शकों का जिस तरह से प्यार मिला है, वह हमारे लिए बड़ी बात है.

अक्षरा को लेकर नया विवाद सोशल मीडिया पर सिर्फ इसलिए है क्योंकि वह लैला की गेटअप में फैंस के बीच पहुंची. सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर अक्षरा को अच्छे कमेंट नहीं मिल रहे हैं. अक्षरा ने हिजाब में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. जिसके बाद लोग उनको भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं. अक्षरा को गंदी-गंदी गलियां लिख रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर 24 घंटे भी नहीं हुए कि अक्षरा के 20 हजार से अधिक फैंस ने इस तस्वीर को लाइक किया. वहीं हजारों लोगों ने कमेंट्स भी किये. मोहम्मद शमीम नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'कब से धर्म चेंज कर ली.' धनंजय नाम के एक युवक ने गालियां तक लिख डाली. धनंजय ने आगे लिखा कि 'तुम राजपूत को बदनाम कर रही हो.' इसी तरीके के कई कमेंट्स से अक्षरा को ट्रोल किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर दर्शकों पर अक्षरा सिंह और चिंटू पांडेय का जादू सर चढ़कर बोल रहा है. वैसे भी फिल्म के निर्माताओं ने इसे लेकर कहा था कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्योंकि यह कहानी आज के 'लैला मजनू' की है. यह एक ऐतिहासिक कहानी है आज के अंदाज में. फिल्म 'लैला मजनू' के निर्देशक महमूद आलम हैं.