ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज

Home / news / निर्भया के दोषी अक्षय से नफरत करते हैं उसके गांव के लोग, बोले-...

निर्भया के दोषी अक्षय से नफरत करते हैं उसके गांव के लोग, बोले- गांव के नाम पर था कलंक

20-Mar-2020 03:56 PM

PATNA: निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर के प्रति गांव के लोगों में नफरत है. यही नहीं कई ग्रामीणों ने फांसी पर इतना तक कह दिया कि अच्छा हुआ वह निपट गया. गांव के नाम पर वह कलंक था. अक्षय के कारण गांव की बदनामी हुई है. 

जैसी करनी वैसी मिली सजा

मुखिया मालती देवी समेत कई लोगों ने कहा कि अक्षय ने जैसा किया उसे वैसी ही सजा मिल रही है. उसके फांसी का दुख जरूर है.लेकिन जो जैसा करता है उसको उसके किए की सजा मिलती है. गांव को तो उसने बदनाम किया ही उसने अपने परिवार को भी नारकीय स्थिति कर दिया है. 


पूरे गांव को कर दिया बदनाम

गांव के लोगों ने कहा कि उसका नाम लेना बेकार है. उसने पूरे गांव की बदनाम कर दिया था. गांव की इज्जत उसने मिट्टी में मिला दी थी. क्योंकि अक्षय के कारण इस गांव की बदनामी हुई. जब दिल्ली में घटना को अंजाम देकर अक्षय गांव भागकर आया था तो गांव से ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी. जिससे गांव का नाम चर्चा में आ गया था. बता दें कि आज सुबह साढ़े पांच बजे निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दिया गया.