अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-Apr-2022 08:17 AM
PATNA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय अपने साथ शिक्षित वर्ग को जोड़ने की तैयारी में है. आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के एजेंडे में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारियों को अपने साथ जोड़ना सबसे ऊपर है पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 अप्रैल को पटना में बुलाई गई है और इस दौरान यह रणनीति भी बनेगी कि कैसे स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारियों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाए.
आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के नेता विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा है कि समाज के उन लोगों को भी राजनीतिक तौर पर सक्रिय होना चाहिए जो राजनीति की आलोचना तो करते हैं लेकिन उस में आने से परहेज रखते हैं. हमारी पार्टी अभियान चलाकर ऐसे लोगों को सक्रिय तौर पर राजनीति में जोड़ेगी जो समाज और राजनीति में बदलाव चाहते हैं. 17 अप्रैल को पटना के पंचायत भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है.
आपको बता दें कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय जातीय जनगणना समेत तमाम मसलों पर अपना स्टैंड पहले से साफ रखे हुए हैं. पार्टी चाहती है कि राज्य के अंदर जातीय जनगणना कराई जाए. जातीय जनगणना के सवाल को लेकर पहली दफे पटना की सड़क पर उतरने वाली पार्टी के तौर पर भी आम जनता पार्टी की पहचान है. विद्यापति चंद्रवंशी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और अब उनके एजेंडे में शिक्षित वर्ग शामिल हो गया है.