Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
20-Dec-2021 01:24 PM
DESK: पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने समन जारी किया है। ऐश्वर्या राय को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन आज ईडी के सामने वह पेश नहीं होगी।
इससे पहले अभिषेक बच्चन से इस मामले में पूछताछ की गयी थी। दरअसल पनामा की एक लॉ फर्म का डेटा लीक हो गया था। इस मामले में जिन सेलेब्स और राजनेताओं का नाम सामने आया था उन पर यह आरोप था कि उन्होंने विदेशों में धन छिपा रखा है और सरकार के टैक्स की भी चोरी की गयी है। इस मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल था। इसके अलावा वकील हरीश साल्वे, विजय माल्या और इकबाल मिर्ची का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।
ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया हैं। इस मामले में पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ईडी के समक्ष पेश नहीं होगी। जिसके बाद एजेंसी जल्द ही नया समन भेजेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी अमिताभ बच्चन को भी नोटिस भेजने वाली है।
पनामा पेपर्स मामले में ईडी की पूछताछ से अमिताभ बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से दिल्ली में पूछताछ की जा सकती है। बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था। इनमें देश के कई नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन सहित कई चर्चित लोग शामिल हैं।
पनामा पेपर्स कांड 3 अप्रैल, 2016 को शुरू हुआ जब कंपनी की डिजिटल आर्काईव्स से करीब 1.15 करोड़ फाइलें लीक हो गयीं। इस पेपर्स लीक कांड ने दो देशों के शासनाध्यक्षों को पद से हटने पर मजूबर कर दिया जबकि अन्य कई बड़ी हस्तियों की साख खराब कर दी। लीक हुई फाइलें जर्मनी के अखबार' एसजेड को मिली थीं, जिसने बाद में उन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट को सौंप दिया था।